Sunday, 6 November 2022

Superhero Horror Stories In Hindi । Superhero Hindi Kahani । Upcoming Superhero Story

Superhero Horror Stories in Hindi - Fan made superhero hindi story


Superhero Atmadev -

● Characters In Superhero Atmadev --

1. Guru Bhadrakut - गुरू भद्रकुट - आयु 500 वर्ष । भद्रकुट निवास स्थान - एक पहाडी का त्रिशंखु स्थान । कार्य - योग्य व्यक्तीयों को शक्तीशाली बनाकर समाज कार्य हेतु भेजना और लोगों को प्रेतबाधा आदी से मुक्त करना ।
2. Aatmadev - आत्मदेव आयु - 100 वर्ष । निवास स्थान - त्रिशंखु और गुजरात में छोटासा घर । कार्य - अपनी शक्तीयों से लोगों की मदद और मिठाई का बिझनेस ।
3. लाल सिंह - आयु - 30 वर्ष । कार्य - बैंक कर्मचारी । स्थान - गुजरात छोटा घर ।
4. विरजा सिंह - लाल सिंह पत्नी । कार्य - you tube पर food channel ।
5. अघोरी बाबा - आयु 60 वर्ष । कार्य - प्रेतबाधा दूर करना ।

Logline - एक बैंक कर्मचारी अपने अविश्वास के कारण प्रेतबाधित हो जाता हैं जिसे एक तांत्रित बडी कठिनाई से मुक्त करवाता हैं ।

Superhero Atmadev Story --


कहानी की शुरुआत 500 वर्ष पूर्व चंद्रपहाडी से होती हैं । चंद्र के शितल प्रकाश से पहाडी पर जडीबुटी, औषधी वनस्पती, चंद्रफुल उत्पन्न हो जाते हैं । पूरी पहाडी चंद्र के समान प्रतित होती हैं तब कुछ दिन बाद गुरू भद्रकुट अमर होने की इच्छा से चंद्रजल की खोज में निकलता हैं ।

अपनी शक्तीयों का उपयोग कर चंद्रपहाडी के बारें में पता लगाता हैं । रास्ते में जाते समय कई लोगों को प्रेतबाधाओं से मुक्त करता हैं और तब एक नर पिशाच गुरू को घेरकर तेजी से आगे बढता हैं । गुरू बिना डरे शांत होकर सभी घातक प्रहारों को विफल कर देते हैं । जब नर पिशाच अधिक उग्र रूप लेकर प्रहार करता हैं तब गुरू अपने तेज से जलाकर भस्म करके एक घडे में उसकी राख भरकर तालाब में छोड देते हैं ।

पौर्णिमा के दिन गुरू चंद्रपहाडी के पास पहूँच जाता हैं और शक्तीयाँ होने से पहाडी के दिव्य दर्शन कर पाता हैं इतने में चंद्र का प्रकाश चंद्रफुल पर गिरकर चंद्रजल का रूप लेता हैं । गुरू अपनी सात्विकता का उपयोग कर चंद्रजल को ग्रहण कर लेते हैं जिस्से वे पुन्हा शक्तीशाली तरुण बन जाते हैं और साथ हीं उनकी आयु 2 हजार वर्ष बढ जाती हैं । इतनी आयु बढने पर तमोगुण हावी होना शुरु करता हैं पर थोडी देर बाद तमोगुण निकल जाता हैं ।

तमोगुण के जाने के बाद चंद्रपहाडी के पास त्रिशंखु नाम के स्थान का निर्माण कर अपने कई सारे शिष्य बनाते हैं । वे अपने शिष्यों को इतना योग्य बनाते हैं की, वे स्वयं हीं समाज कल्याण का कार्य पूरा करते हैं । कई शिष्य अलग स्थानों पर जाकर लोगों को प्रेतों से मुक्ती दिलवाते हैं और ऐसे हीं कई उपसंगठनों का विस्तार होता रहता हैं ।

कई वर्षों बाद सन 1900 में आत्मदेव और उसका परिवार रहता हैं । आत्मदेव के परिवार में अधिकतर लोग भूतों का शिकार होने से बचते हैं । जब भी कोई भुतीयाँ घटना होने लगती तब आत्मदेव को अपने स्वप्न में चंद्रपहाडी, त्रिशंखु और गुरू भद्रकुट दिखाई देते थे । एक दिन अमावस्या के समय तांत्रिक तंत्राटक द्वारा छोडे गए अतृप्त प्रेत आत्मदेव के मातापिता को अपना शिकार बनाकर मारते हैं । अपने मातापिता को खोने के बाद आत्मदेव जिसने भी कार्य किया उसे समाप्त का निश्चय करता हैं और अंतिम संस्कार के बाद कुछ दिन बित जाते हैं ।

लगभग एक महिना होने के बाद आत्मदेव स्वप्न में आ रहे गुरूदेव को स्मरण कर चंद्रपहाडी की ओर जाने लगता हैं । आत्मदेव भलीभाँती जानता हैं, इन रास्तों पर कई घटनाए हो चुकी हैं और अधिकतर लोग रात के समय नहीं जाते हैं जिसने भी अकेले जाने का प्रयास किया सुबह उनकी लाश सडक किनारे मिल जाती हैं । डरा सहमा आत्मदेव आसपास के अजीब वातावरण को आभास करता हैं कई बार भूतों द्वारा प्रहार होते रहते हैं लेकीन गुरूदेव के स्मरण से सब विफल हो जाते हैं ।

आत्मदेव अपनी जान बचाते हुए त्रिशंखु के पास पहूँच जाता हैं लेकीन अदृश्य आवरण उसे रोकता हैं । गुरू भद्रकुट आवरण के पास आकर आत्मदेव को अंदर बुलाते हैं । तब आत्मदेव अंदर जा पाता हैं और उन्से इस आवरण के पीछे का कारण पुछता हैं, गुरू कहते हैं, ' आज से 50 वर्ष पहले कई सारे छलावे त्रिशंखु में स्थित लोगों के परिजनों का रूप लेकर आए और कई लोगों को अपना शिकार बनाया इसी कारण यह आवरण बनाया ' ऐसा कहने पर आत्मदेव का शुद्धीकरण कर शक्तीदंड प्रदान करते हैं ।

इसके बाद गुरू भूत, प्रेत, पिशाच, दैत्य, दानव, असुर, राक्षस आदी की उत्पत्ती, लोक का विस्तार से वर्णन करते हैं । आत्मदेव उन लोकों में कैसे जाया जा सकता हैं इसके विषय में पुछता हैं, तब गुरू 2 से 3 लोकों में प्रवेश करने का मार्ग बतलाते हैं । गुरू के अन्य शिष्य और साथी भी इन रहस्यों को जान नहीं पाए लेकीन द्वारपाल नाम का शिष्य चुपके रहस्य सुनकर दैत्यलोक का द्वार खोल पाता हैं ।

शिष्य द्वारपाल द्वारा दैत्यलोक का द्वार खोले जाने पर क्रोधित हुए गुरू तुरंत द्वार को बंद करने जाते हैं । द्वारपाल भी द्वार को बंद करने का प्रयास करता हैं इस बिच एक दैत्य द्वार से बाहर निकलकर अंधेरे वाले स्थान पर जाता हैं । गुरू द्वार को बंद करने के बाद शिष्य को दंड देते हैं और बाद में उस कृत्य के बुरे परिणाम को बताते हैं । कुछ दिन बाद आत्मदेव चंद्र फुल की खोज में पहाडी पर जाता हैं तब पौर्णिमा के दिन चंद्रजल को साधारण जल समझकर पीता हैं ।

आत्मदेव स्वयं की आयु 1 हजार वर्ष हो चुकी हैं इस बात से अनजान रहता हैं लेकीन गुरू सब बातें समझ कर एक नायक बनाने का तय करके आवश्यक सभी कलाए सिखाते हैं साथ हीं शक्तीशाली superhero रूप में तयार करके लोगों की सहायता हेतु शहर की ओर भेजते हैं । इसके बाद आत्मदेव साधारण से साधु के रूप में लोगों को बाधाओं से बचाता हैं । दूसरी ओर स्वयं की मिठाई का बिझनेस खोलकर अच्छा नाम कमाता हैं । आत्मदेव की पत्नी रत्ना 90 वर्ष की होने के बाद भी आज के युवा की तरह लगती हैं जिसका बेटा पवन भी उसी के साथ त्रिशंखु में रहता हैं और अपने पिता के पास जाना चाहता हैं ।

इसके बाद कहानी सीधा लाल सिंह और उसकी पत्नी विरजा सिंह की ओर मुड जाती हैं । विरजा सिंह एक housewife होने के साथ you tube पर food channel बनाकर पैसे कमाती हैं । जब्की लाल सिंह बैंक कर्मचारी के रूप में काम करते हैं और शाम को लौट आते हैं । लाल सिंह का बेटा विशाल सिंह दूसरे शहर में car company में कार्य करता हैं और आवश्यकता पडने पर पैसे भेज देता हैं ।

लाल सिंह बचपन से हीं निडर थे इस बिच उनके गाँव चंद्रपूर और अन्य गाँव के आसपास रहस्यमय घटनाए होती रहती थी । कई बार लोग उस घटना का शिकार हो जाते थे । लाल सिंह इन बातों पर कभी विश्वास नहीं करता था झुठ मानकर हँसी उडाता था । इसी प्रकार लाल सिंह वैज्ञानिक रूप से लोगों की सभी बातों को झुठ साबित करता था । हमेशा यह कहता हैं, भूत प्रेत जैसा कुछ नहीं होता सब अंधविश्वास हैं ।

एक दिन बैंक का कार्य करके शाम को घर की ओर निकलता हैं और कुछ मित्रों से गपशप करता हैं उस बिच रहस्यमय घटनाओं की बात उठती हैं । अपने मित्रों की बातों को काटकर कहता हैं, ' आत्मा जैसा कुछ नहीं होता सब झुठ हैं, अगर होती तो परेशान करती ' बाद में वैज्ञानिक तर्कों द्वारा इन बातों का मजाक उडाता हैं । उसके मित्र इन बातों को हल्के में ना लेने को कहकर चले जाते हैं ।

लाल सिंह अपनी बातों को सत्य साबित करने हेतु कई शममान आदी स्थान पर देर रात तक रुकता हैं और असाधारण बातों का मजाक उडाता हैं यह सब कार्य निडर होकर करता हैं, लाल सिंह अपने विश्वास पर अडिग रहकर सारे कार्य करता हैं, कई बार साधु आदी लाल सिंह को ऐसी मूर्खता ना करने की सलाह देते हैं और आने वाले खतरे का संकेत कर जाते हैं ।

लाल सिंह हमेशा जिस चौराहे से होकर जाता हैं उसी चौराहे के पास एक घर हैं । दुष्ट तांत्रिक अपने साथ हुए अपमान का बदला लेने हेतु कुमार परिवार के घर में आत्मा भेजता हैं । शुरुआत में आत्मा परिवार के बडे सदस्य में प्रवेश करके उत्पात मचाता हैं जिस्से तंग आकर डॉक्टर को बुलाया जाता हैं लेकीन डॉक्टर भी उसकी स्थिती से डरकर भाग जाता हैं ।

कोई उपाय ना पाकर कुमार परिवार एक तांत्रिक को बुलाते हैं वह तांत्रिक घर के द्वार पर रहकर सारी बात समझ जाता हैं और आवश्यक सामान मँगवाता हैं । कडी साधना के बाद व्यक्ती में स्थित आत्मा को निकालकर उससे जुडा सामान नींबू, मिठाई, लाल कपडा दोपहर के समय चौराहे पर रखकर चला जाता हैं तो कुमार परिवार में शांती बनी रहती हैं लेकीन दुष्ट तांत्रिक को क्रोध आ जाता हैं ।

उसी दिन उसी सुबह को लाल सिंह सायकल लेकर बैंक की ओर चला जाता हैं । रास्ते में उसे चौराहे पर तांत्रिक द्वारा रखा सामान उठाकर बैंक में चला जाता हैं । दोपहर के समय भुख लगने नाश्ता मँगवाकर खाणे लगता हैं तब उसे पोथी की याद आ जाती हैं । लाल सिंह पोथी को खोलकर मिठाई आदी खाना खाकर लाल कपडे से हाथ मुँह पोंछकर कूडेदान में फ़ेक देता हैं । शाम होते होते लाल सिंह का सिर भारी हो जाता हैं अपने सिर को पकडते हुए जल्दी घर चला जाता हैं और पत्नी से बात छुपाता हैं ।

उस दिन से लाल सिंह कमरे में बंद रहकर कभी रोता हैं तो कभी हँसता हैं । उसके साथ अजीब घटनाए तेजी से होती रहती हैं उसकी पत्नी भी ठिक से समझ नहीं पाती । कई बार लाल सिंह अपने हाथों पर चाकू, छुरी से नुकसान पहूँचाता हैं और बेहोश भी हो जाता हैं । एक पल में साधारण और दूसरे पल में अजीब बर्ताव क्रम चलता रहता हैं । एक दिन लाल सिंह हद पार करके फाँसी लगाने जाता हैं ।

इस्से पहले फाँसी पर लटक जाए उसकी पत्नी विरजा बचाकर डॉक्टर के पास जाती हैं । डॉक्टर भी लाल सिंह की हालत समझ नहीं पाते और ग्लुकोज की बोतले चढाकर चले जाते हैं । ऐसी हीं कई दिन बित जाते हैं लाल सिंह की हालत कैंसर के मरीज के समान हो जाती हैं जो विरजा से देखा नहीं जाता तब उसे एक अघोरी बाबा की जानकारी मिलती हैं ।

बिना देरी किए विरजा अघोरी बाबा के पास जाकर सारी बात बताती हैं और घर आकर पती को रस्सी से बाँध लेती हैं । उसके बाद घर आए अघोरी बाबा घर में प्रवेश करते हीं सच्चाई जान लेते हैं और तुरंत बचाना होगा कहकर लाल सिंह को कुछ देर शांत करते हैं । विरजा अघोरी के पैर पकडकर रोने लगती हैं, उसका दुख देखा नहीं जाता तब विरजा को आवश्यक सामान लाने भेजता हैं ।

कहे गए अनुसार विरजा निंबू, मिठाई, लाल कपडा लाकर अघोरी को देती हैं । अघोरी लाल सिंह को एक घेरे में कैद करके उसके चारों ओर पानी छिडककर थोडा पानी पी लेते हैं । कार्य संपन्न होने के बाद अपनी दक्षिणा लेकर अघोरी चला जाता हैं । विरजा सारे कमरों पर गोमत्र का छिडकाव कर पती का ध्यान रखती हैं । जैसे जैसे दिन बितते गए लाल सिंह पहले जैसा हो गया लेकीन उसे पिछली बातें याद नहीं रहती और हर रोज की तरह बैंक में कर्मचारी का कार्य करना शुरु करता हैं । विरजा अपने बेटे विशाल को सारी बात शुरुआत से बताती हैं बाद में यह सच्ची घटना विशाल अपने शहरी मित्र सुरेश को बताता हैं ।
और सुरेश अपने मित्र करण को बताता है, क्योंकी करण भी इन बातों को हल्के में लेता था ।

दूसरी ओर क्रोधित दुष्ट तांत्रिक चौराहे पर स्थित परिवारों पर हमला करता हैं । तब मिठाई पहूँचाने वाला आत्मदेव स्थिती को जानकर तुरंत अपने superhero रूप में आता हैं थोडी कठिनाई से सारी बाधाओं को मिटाकर दुष्ट तांत्रिक के पास जाता हैं । बहुत समझाने पर भी तांत्रिक नहीं समझता और लडने की चुनौती देता हैं ।

बहुत शक्तीयाँ होने पर भी आत्मदेव तांत्रिक के समक्ष कमजोर पडता हैं । तांत्रिक स्थिती का फायदा उठाकर आत्मदेव को प्रतों द्वारा मारने का प्रयास करता हैं । जब प्रेत मार नहीं पाते तांत्रिक के शरीर में समाकर बडी चट्टानों से प्रहार करता हैं । चट्टाओं के जोरदार टकराव से आत्मदेव थोडा घायल रूप में रक्त पोंछकर जोरदार पंच द्वारा कमजोर करता हैं । आखिर एक गुरू का नाम लेकर दिव्य द्विशूल से तांत्रिक को नष्ट कर उसके अड्डे में विस्फ़ोट कर देता हैं। वहाँ से गुरू के पास जाते समय superhero आत्मदेव की व्हिडिओज फोटोज वायरल हो जाती हैं लेकीन चेहरा ढका हुआ रहता हैं ।

यहाँ पर SUPERHERO ATMADEV की कहानी समाप्त हो जाती हैं । 

Ghost Stories In Hindi । Demonic Powers Bhootiya Kahani - Real horror stories in hindi

Introduction -

नमस्कार दोस्तों HindiStoryverseNK.blogspot पर आप सभी का स्वागत हैं। Hindi Storyverse NK पर आपको हिंदी कहानीयाँ पढने को मिल जाएगी। बहुत से लोग हिंदी कहानीयाँ पढना चाहते हैं पर पढ नहीं पाते। लोगों को भी कहानीयाँ सुनना, पढना और बताना अच्छा लगता हैं, यह क्रम लंबे समय से चला आ रहा हैं।

हिंदी कहानी पढने हेतु किताबों की आवश्यकता होती हैं। टेक्नोलॉजी के इस युग में सबके पास मोबाईल फोन हैं जिससे कुछ भी किया जा सकता हैं, इस कारण hindistoryverse को बनाया क्योंकी कहीं भी, कभी भी आप hindi kahani पढ सकते हैं। 

आप सब के लिए hindistoryverse पर अच्छी और नई हिंदी कहानीयाँ लिखते हैं। हिंदी कहानी को आसान भाषा में लिखते हैं ताकी छोटे बच्चे भी पढ सके। हम आपको अन्य क्षेत्र की कहानीयों की जानकारी देना शुरु कर देंगे।

आनेवाले समय में आपके लिए Horror Ghost stories in hindi के साथ superhero, adventure, thriller, fantasy, science fiction कहानी लेकर आएंगे।

Real Ghost stories in hindi । Heart touching ghost stories - भूतों की सच्ची कहानी हिंदीं में

Ghost stories in hindi में सच्ची कहानीयाँ आसान भाषा में लिखी हैं ताकी पढने में कठिनाई ना हो, आसान भाषा का अर्थ समझने में आसान हो ।

• भूतीयाँ कहानीयों को आमतौर पर झुठ बताकर नकार दिया जाता हैं, किंतु जिसके साथ घटना हुई हैं उसे हीं पता होता हैं, क्या सच हैं।
• जब ऐसी हीं घटनाए न मानने वालों के साथ होती हैं, तब उनकी क्या स्थिती रहती हैं, बाद में उनपर भी कोई विश्वास नहीं रखता ।

Lalsingh - 


Demonic Powers Bhootiya Kahani - Real horror stories in hindi


कहानी का प्रारंभ दो सच्चे मित्रों से होता हैं जो एक रुम में बैठकर real ghost stories पर कहानी सुनाते हैं उनमें से प्रथम मित्र इन बातों को काल्पनिक बताना शुरु करता हैं, प्रथम मित्रने भी कई horror stories को सुन रखा था इसका उपयोग वह छोटे बच्चों को डराने में करता हैं, पर कभी विश्वास नहीं रखता तब दूसरा मित्र अपने मित्र के पिता के साथ हुई सच्ची घटना बताता हैं।

दूसरा मित्र - आज मैं तुम्हें एक सत्य घटना बताने जा रहा हूँ जो मेरे मित्र के पिता के साथ हुई हैं। मित्र के पिता लाल सिंह बैंक में एक कर्मचारी थे और निडर रूप से अपना कार्य करते थे पर कभी भी भूतों के अस्तित्व को नहीं मानते थे । लाल सिंह ने बचपन से हीं अपने आपपास के गाँव और अन्य क्षेत्र की कहानीयाँ सुन रखी थी, इसी के साथ वे बडे हुई और उनपर कभी विश्वास नहीं करते थे ।

लाल सिंह भूत प्रेत जैसी आत्माओं का बहुत मजाक उड़ाया करते थे । वह कहते थे की शैतानी शक्तीयों जैसी कोई चीज नहीं होती और वह चाहे रात हो या दिन जंगल हो या शमशान हो या फिर कोई कब्रिस्तान हो । वे जानबूझकर शमशान आदी स्थान पर घूमते रहते थे । अगर उनके गाँव में मित्र के साथ कोई घटना हो जाती थी तो वे उसे भी अनदेखा कर बोलते थे की ऐसा कुछ नहीं होता सब दिखावा हैं ।

लाल सिंह अपने मित्रों और परिवार के सदस्य को बोलते थे की देखो अगर कोई आत्मा इस दुनिया में होती तो हम सबको परेशान करती और शायद घरों में कोई अनहोनी घटनाए अवश्य होती । लाल सिंह इन जैसी बातों को हल्के में लेकर उलटी बातें हीं करता था । इन बेतुके तर्कों द्वारा साधु, मौलवी और अन्य लोगों की बातों को काटकर बहुत मजाक उडाया करते थे चाहे कोई भी उसे गलत बताए ।

जैसा हर आदमी के साथ होता हैं पहले वे बातों को झुठ बताकर मजाक उडाते हैं जब मजाक उडाने वालों के साथ घटना होती होती हैं, तब उनकी बातों पर कोई विश्वास नहीं होता । जबतक घटना बितती नहीं तबतक विश्वास नहीं रखता, बाद में स्वयं उन घटनाओं से पछताता हैं, ऐसा हीं कुछ लाल सिंह के साथ होने वाला था, जिससे उसे इस बात का अनुमान नहीं था और अपने हीं मस्त था ।

लाल सिंह के साथ अतबतक ऐसा कुछ नहीं हुआ था पर एक दिन दोपहर के समय अकेले हीं बैंक जा रहे थे । जिस चौराहे से लाल सिंह जाने वाले थे वहाँ पर किसी ने अतृप्त आत्मा को मुक्त किया था या किसी के शरीर से आत्मा को बाहर लाकर छोड दिया था और उन्से जुडा सामान चौराहे पर छोड दिया, उसके बाद चले गए होंगे ।

लाल सिंह को चौराहे पर किसी के द्वारा रखा हुआ नींबू, पेढा, फुल, लाल कपडा दिखा । यह सब सामान व्यवस्थित रूप से बनाए हल्दी के घेरे में रखा था । साइकिल पर होते हुए सोचने लगा की भला इस चौराहे पर दोपहर के समय किसने सामान चढाया हैं ।
खाने का सामान देख लाल सिंह को लालच आया और सामान को ले जाने का निर्णय लिया ।

यह सब अंधविश्वास हैं ऐसा सोचकर साइकिल से नीचे उतर गया और हल्दी से बने हुए घेरे में स्थित नींबू, लाल कपडा और मिठाई भी उठा ली । इस खाने के सामान को पोथी में रखकर साइकिल पर बैठ हँसते हुए बैंक चला गया हैं । लाल सिंह अपने काम में व्यस्त थे तभी उन्हें अचानक भुख लगी । उन्होने किसी साथी को नाश्ता लाने के लिए भेजा, थोडी देर बाद अच्छा सा नाश्ता लाल सिंह को मिल जाता हैं ।

लाल सिंह मँगाया हुआ नाश्ता खाने लगे तब उन्हें याद आ गया की चौराहे पर से जो खाने की वस्तू लाई थी वह मैं भूल गया । पोथी में से खाने का सामान जैसे मिठाई नींबू भी खा लिया और जो लाल कपडा था उस्से अपना हाथ मुँह पोंछ लिया । उसने लाल कपडे को पास हीं पडे कूडेदान में फेंक दिया फिर भी उसे कुछ नहीं हुआ । बाद में सोचने लगा मुझे कुछ नहीं आत्मा जैसी चीजे अंधविश्वास हैं कुछ नहीं होता ।

जैसे जैसे दिन ढलकर शाम होने लगी वैसे वैसे उन्हें कुछ अजीब सा महसुस होने लगा हैं । जब उन्का सिर भारी होने लगा तब थोडा घबराने लगे, पसीना आ रहा था और मन में किसी बात का भय सताने लगा वह तुरंत हीं अपना कार्य करके घर वापस आ गए लेकीन चौराहे वाली बात किसी को नहीं बताई । परिवार में अजीब सा वातावरण बना हुआ था, की आखिर उन्हें क्या हुआ, समझ नहीं पाए ।

जैसे जैसे रात के 12 बजने वाले थे अजीब घटनाओं की शुरुआत होने लगती हैं । रात के 12 बजते हीं उनके शरीर में कोई आत्मा प्रवेश कर गई या आत्मा के नियंत्रण में आने लगे । लाल सिंह जोर जोर से हँसने लगते हैं तो कभी रोने लगते थे इस अजीब बर्ताव के बिच वे अपने कपडे फाड देते थे । उस दिन के बाद वे अपने आपको कैंची चाकू से गला और हाथ भी काटने लगते थे । एक दिन आत्मा के वश में लालसिंह ने हद पार कर दी अपने गले में फाँसी का फंदा लगाकर खडे हो गए ।

आत्मा के वश में आए लाल सिंह फाँसी पर लटकने वाले थे तब उनकी पत्नी ने लिया और देर किए बिना अपने पती को फाँसी के फँदे से छुडा लिया और एक स्थानपर बैठाकर पुछने लगी, ' आखिर आपको क्या हुआ ऐसी उलटी सिधी हरकते क्यूँ कर रहे थे ' तब लाल सिंह कुछ नहीं बोले शांत लेकीन डरे हुए थे । ऐसा लग रहा था की कोई पागल को बात सुना रहा हो और आप सुना रहे हो ।

अपने पती लाल सिंह की पागलों वाली हरकतों से परेशान होकर डॉक्टर के घर चली गई और सारी बातें शुरुआत से बताई । डॉक्टर को बिमारी का कुछ पता नहीं चला तो इलाज क्या करते । तब गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने ग्लुकोज की बोतले चढाना शुरु कर दिया ऐसी हीं कई दिन बित गए फिर भी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ । धीरे धीरे तबियत बिगडने लगी और कमजोर होते चले गए और कैंसर के मरीज जैसी हालत होने लगी ।

तबियत में कोई भी सुधार ना दिखाई देने पर पत्नी समझ गई की, यह कोई साधारण बिमारी नहीं उसके पीछे कोई अन्य कारण हैं । तब पत्नी ने भूत प्रेत वाली बात समझकर अघोरी बाबा की खोज की और देर किए बिना ले जाने का तय करती हैं । तब वह एक प्रसिद्ध अघोरी बाबा के पास पती को ले चलती हैं । लाल सिंह को देखकर अघोरी बाबा पहले से हीं बताते हैं की, यह किसी आत्मा का शिकार हुआ हैं ।

इसके पीछे का एक कारण हैं, चौराहे पर पडे सामान को उठाकर खा लिया था उसी का परिणाम इसकी यह हालत हैं और उसे जल्दी ठिक करना होना अन्यथा कुछ बुरा होने वाला हैं । पत्नी अघोरी को पुछती हैं आखिर क्या हुआ था उस चौराहे पर तब अघोरी बताया की, ' चौराहे पर एक आदमी ने किसी को झाड फूँककर उसकी आत्मा को मुक्त किया था और उसासे जुडा सारा सामान चौराहे पर रखकर पीछे लौट गया था । वह आत्मा उसी सामान के साथ बँधी थी ।

आत्मा को मुक्त कराने वाला तो वहाँ से चला गया लेकीन तब आपके पती चौराहे पर गए और लालच में आकर सामान अपने साथ बैंक ले गए और वहाँ पर दोपहर के समय खा लिया और तभी से वह आत्मा आपके पती के साथ घर आ गई औए परेशान करना शुरु कर दिया । अपने पती की ऐसी हालत देख अघोरी के सामने रोने लगी, पती को ठिक करने की माँग करने लगी और अघोरी के पैरों में गिर पडी । पैर पकडकर बोलने लगी, 'अघोरी बाबा अब बस आप हीं का सहारा हैं, हमारी सहायता करें '

अघोरी बाबा उसकी हालत देख दुखी हो गए और कहने लगे, ' बेटी पहले कुछ नया सामान खरीद कर लाओ फिर मैं बताता हूँ आगे क्या करना हैं ' । तब पत्नी कहती हैं, किंतु कौंसा सामान लाना ' अघोरी बोला, ' नींबू, सवा किलो मिठाई, साव मीटर एक लाल कपडा और फूलों का हार लेकर आओ, इसके बाद सारा सामान अपने पती से झूठा करके मुझे दो, फिर मैं देखता हूँ की क्या हो सकता हैं '

आघोरी बाबा ने जैसा बताया ठिक वैसा हीं लाल सिंह की पत्नी ने किया । अघोरी बाबा ने सारा पूजा पाठ संपन्न किया उसके बाद एक लोटे में पानी लिया । बाबा ने लाल सिंह के चारों ओर घुमकर पानी पी लिया और आशिर्वाद देते हुए चले गए । पत्नी ने लाल सिंह को एक कमरे में सोने के भेज दिया और पूरे कमरे को साफ कर दिया । अपने पती का ध्यान रखने लगी उस दिन से अजीब तरह से हँसना, रोना बंद हुआ।

जो लाल सिंह पहले आत्मा से ग्रसित थे वे दिन प्रतिदिन सहीं होने लगे और उनके साथ क्या हुआ था सब भूलने लग गए और एक दिन स्वस्थ हो गए । पूरी तरह से ठिक होने के बाद लाल सिंह हर रोज की तरह बैंक में काम पर जाने लगे । अपने पती की ठिक देखकर पत्नी भी खुश हो गई और बाहर पडे किसी भी अनजान वस्तू को ना हाथ लगाने का निर्णय लेती हैं । इस सबक के बाद पत्नी सतर्क हो जाती हैं ।

Ghost stories in hindi - Notes -

1. बाहर की अनजान वस्तू को हाथ नहीं लगाना चाहिए अथवा उन्हें घर नहीं लाना चाहिए
2. क्या आत्मा जैसा कुछ होता हैं ?
- आत्मा जैसे अनेको जीव ब्रह्मांड में मौजुद हैं तो आपके आसपास भी हैं लेकीन कभी दिखते हैं, इस कारण लोग विश्वास नहीं करते किंतु, जिंका सामना ऐसी बातों से होता हैं वहीं सत्य जान पाते हैं, जब्की अन्य उसे अंधविश्वास मानते हैं ।
3. क्या विज्ञान के परे भी कोई सत्य हैं ?
- अवश्य, विज्ञान के परे अन्य वस्तू भी हैं जिन्हें न देख पाने और स्वयं अनुभव न कर पाने से विज्ञान नहीं मानता, लेकीन जब खोज में पता चलता हैं तो उस सत्य को भी स्वीकारा जाता हैं ।

Superhero Horror Stories In Hindi । Superhero Hindi Kahani । Upcoming Superhero Story

Superhero Horror Stories in Hindi - Fan made superhero hindi story Superhero Atmadev - ● Characters In Superhero Atmadev -- 1. Guru Bha...